IPL-12 : चेन्नई-मुंबई आज क्वालिफायर-1 में आमने-सामने, दोनों की नजरें चौथे खिताब पर

हाईलाइट
- IPL के 12वें सीजन का पहला क्वालिफायर मैच आज चैन्नई और मुंबई के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा
- मैच का प्रसारण शाम 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें सीजन का पहला क्वालिफायर मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा। मैच का प्रसारण शाम 7:30 बजे से होगा। IPL फॉर्मेट के अनुसार दोनों में से जो टीम पहला क्वालिफायर-1 जीतेगी वो सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम 10 मई को दूसरे क्वालिफायर में एलिमिनेटर जीतने वाली टीम के खिलाफ उतरेगी।
IPL के इस सीजन में चेन्नई और मुंबई का ग्रुप स्टेज में दो बार आमना-सामना हुआ। जिसमें मुंबई ने चेन्नई को दोनों मैचों में हराया है। बात करें चेन्नई के घरेलू मैदान की तो यहां भी मुंबई का रिकॉर्ड बेहतर है। मुंबई को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर चेन्नई के खिलाफ 2010 में हार मिली थी। उसके बाद से दोनों के बीच 5 मैच हुए। सभी में मुंबई जीत हासिल करने में सफल रही है। इस सीजन में भी चेन्नई के घर में उसे हराने वाली मुंबई एक मात्र टीम है। इस हिसाब से देखा जाए तो रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई टीम एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई पर भारी पड़ेगी।
कोई टिप्पणी नहीं: