IPL 12: चेन्नई-दिल्ली मैच आज, दोनों की नजरें टॉप पोजिशन पर

हाईलाइट
- IPL का 50वां मैच आज चेन्नई और दिल्ली के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेला जाएगा।
- मैच का प्रसारण रात 8:00 बजे से होगा।
- इस मैच में भी चेन्नई के कप्तान धोनी के खेलने पर संशय
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 50वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेला जाएगा। मैच का प्रसारण रात 8:00 बजे से होगा। इस सीजन में चेन्नई-दिल्ली का दूसरी बार आमना-सामना होगा। पहले मैच में चेन्नई ने दिल्ली को उसके घरेलू मैदान पर 6 विकेट से हराया था। दोनों टीमों का यह 13वां मैच होगा। चेन्नई ने अब तक हुए अपने 12 मैचों में से 8 जीते हैं और 4 हारे हैं। वहीं दिल्ली ने भी अब तक हुए अपने 12 मैचों में से 8 जीते हैं और 4 में उसे हार मिली है।
कोई टिप्पणी नहीं: