IIPKL 2019 :चेन्नई चैलेंजर्स ने दर्ज की पहली जीत, तेलुगू बुल्स को हराया

हाईलाइट
- चेन्नई चैलेंजर्स ने तेलुगू बुल्स को एकतरफा 51-29 से हराया
- चेन्नई चैलेंजर्स ने सीजन की पहली जीत हासिल की है
इंडो-इंटरनेशनल प्रीमियर कबड्डी लीग (IIPKL) में गुरुवार को चेन्नई चैलेंजर्स ने सीजन की पहली जीत हासिल की है। चेन्नई ने बालेवाड़ी स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में खेले गए मैच में तेलुगू बुल्स को एकतरफा 51-29 से हराया। चेन्नई की दो मैचों में पहली जीत है। सीजन के अपने पहले मैच में चेन्नई को दिलेर दिल्ली के हाथों हार मिली थी। वहीं तेलुगू की यह लगातार दूसरी हार है। उसे पहले मैच में मुंबई चे राजे ने हराया था।
मैच में चेन्नई ने धमाकेदार शुरुआत की और कुछ ही मिनटों में स्कोर 5-0 कर लिया। तेलुगू वापसी कर पाती इससे पहले ही सातवें मिनट में चेन्नई ने उसे ऑल आउट कर स्कोर 9-0 तक पहुंचा दिया। तेलुगू ने किसी तरह अगले मिनट में अपना खाता खोला, लेकिन वह चेन्नई को पहले क्वार्टर का अंत 17-5 की विशाल बढ़त के साथ करने से नहीं रोक पाई।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/iipkl-2019-chennai-challengers-defeat-telugu-bulls-by-51-29-68101
कोई टिप्पणी नहीं: