ICC ने जारी की वर्ल्ड कप के लिए कॉमेंटेटर्स की सूची, भारत से तीन नाम शामिल

हाईलाइट
- ICC ने वर्ल्ड कप के लिए 24 कॉमेंटटरों की सूची जारी की
- सूची में भारत से तीन शामिल किए गए हैं
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से शुरू होने जा रहे वनडे वर्ल्ड कप के लिए कॉमेंटटरों की सूची जारी कर दी है। इस बात की जानकारी ICC ने गुरुवार को एक बयान जारी कर दी है। ICC ने इसके अलावा अपनी ब्रॉडकास्ट रणनीति भी तैयार कर ली है। ICC ने वर्ल्ड कप के लिए 24 कॉमेंटटरों की सूची जारी की है। इस सूची में भारत से तीन शामिल किए गए हैं।
कॉमेंटटरों की इस सूची में भारत से सौरभ गांगुली, संजय मांजरेकर और हर्षा भोगले के नाम शामिल हैं, जिन्हें कॉमेंट्री पैनल में जगह मिली है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में हुए पिछले वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को पांचवां खिताब दिलाने वाले कप्तान माइकल क्लार्क भी इस बार कॉमेंट्री करते नजर आएंगे।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/icc-announces-commentators-list-for-icc-odi-world-cup-2019-68108
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/icc-announces-commentators-list-for-icc-odi-world-cup-2019-68108
कोई टिप्पणी नहीं: