पॉपअप सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Huawei P smart Z, जानें कीमत

नई टेक्नोलॉजी के साथ स्मार्टफोन में लगातार नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं। डिस्प्ले में नॉच डिजाइन के बाद कंपनियों ने स्मार्टफोन में बिना बेजल वाली डिस्प्ले के लिए पॉपअप कैमरे का इस्तेमाल किया। यह सबसे पहले चीनी स्मार्टफोन कंपनी Vivo के हैंडसेट में देखने को मिला था। अब यह आपको Huawei के स्मार्टफोन में भी देखने को मिलेगा। हाल ही में कंपनी ने अपना पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन Huawei P smart Z लॉन्च कर दिया है।
Huawei P smart Z स्मार्टफोन को को सफायर ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और एमराल्ड ग्रीन कलर में पेश किया गया है। फिलहाल यह स्मार्टफोन स्पेन और इटली में हुवावे की ऑफिशल वेबसाइट पर लिस्टेड है। बात करें कीमत की तो इटली की Amazon वेबसाइट पर इसे 280 यूरो (करीब 21,900 रुपए) में लिस्ट किया गया है। हालांकि कंपनी ने इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं इस बात की भी कोई जानकारी नहीं है कि कंपनी इस हैंडसेट को दुनियाभर में कब लॉन्च करेगी।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/huawei-p-smart-z-launched-with-popup-selfie-camera-know-price-67479
कोई टिप्पणी नहीं: