Hero ने पेश किया Maestro Edge 125 स्कूटर, तीन वेरिएंट में है उपलब्ध

हाईलाइट
- Maestro Edge 125, 4 मैट कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है
- नए स्कूटर के फ्रंट में 12 इंच और रियर में 10 इंच का एलॉय है
- कार्ब्युरेटर ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक व फ्यूल इंजेक्टेड वेरियंट
Hero मोटोकॉर्प ने अपने नए स्कूटर Maestro Edge 125 को लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर की डिजाइन मौजूदा Hero Maestro 110 से मिलती जुलती है। नए Maestro Edge 125 को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है। जिसमें कार्ब्युरेटर ड्रम ब्रेक, कार्ब्युरेटर डिस्क ब्रेक और फ्यूल इंजेक्टेड वेरियंट शामिल हैं। बता दें कि इस स्कूटर को 2018 ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया गया था।
नया Maestro Edge 125 स्कूटर 4 मैट कलर ऑप्शन्स ब्लू, ब्राउन, ग्रे और रेड में उपलबध है। जबकि Hero Maestro 125 का FI वर्जन पैंथर ब्लैक और फेडलेस वाइट कलर में उपलब्ध होगा। इस स्कूटर के फ्रंट में 12 इंच का एलॉय और 10 इंच का रियर एलॉय दिया गया है। इस स्कूटर के साथ कंपनी ने अपना नया स्कूटर Hero Pleasure Plus भी लॉन्च किया है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/hero-launched-the-maestro-edge-125-scooter-in-three-variants-67813
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/hero-launched-the-maestro-edge-125-scooter-in-three-variants-67813
कोई टिप्पणी नहीं: