Breaking

तेल कंपनियों ने बढ़ाए दाम, पेट्रोल 74 और डीजल 68 पैसे महंगा

तेल कंपनियों ने बढ़ाए दाम, पेट्रोल 74 और डीजल 68 पैसे महंगा

हाईलाइट

  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार नौवें दिन भी इजाफा
  • पिछले 9 दिनों में पेट्रोल की कीमत में 74 और डीजल में 68 पैसे की बढ़ोतरी देखी गई है
  • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 71 रुपये 77 पैसे और डीजल 66 रुपये 64 पैसे प्रति लीटर महंगा

लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा देखा जा रहा है। पिछले 9 दिनों में पेट्रोल की कीमत में 74 और डीजल में 68 पैसे की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं आज (सोमवार) को पेट्रोल पर 10 पैसे और डीजल पर 14 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 71 रुपये 77 पैसे और डीजल 66 रुपये 64 पैसे प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।
इस मामले में एक्सपर्ट का कहना है कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) में पिछले दिनों रही तेजी के चलते देश की तेल विक्रेता कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम में आगे 3 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि कर सकती हैं। इंटरनेशनल मार्केट इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर पिछले सप्ताह शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड (समुद्री क्षेत्र से निकाले जाने वाला कच्चा तेल) का अगस्त डिलीवरी अनुबंध 1.37 फीसदी की तेजी के साथ 68.69 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जबकि विगत 15 दिनों के दौरान ब्रेंट क्रूड का भाव 70 डॉलर से ऊपर ही बना रहा। चुनाव समाप्त होने पर पेट्रोल और डीजल के दाम में 3-4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो सकती है।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/fuel-companies-have-increased-petrol-74-and-diesel-by-68-paise-68948

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.