Breaking

राजीव गांधी की 28वीं पुण्‍यतिथि, कांग्रेस नेताओं ने ‘वीर भूमि’ पर दी श्रद्धांजलि

राजीव गांधी की 28वीं पुण्‍यतिथि, कांग्रेस नेताओं ने ‘वीर भूमि’ पर दी श्रद्धांजलि

हाईलाइट

  • भारत के पूर्व पीएम राजीव गांधी की 28वीं पुण्‍यतिथि  
  • 21 मई 1991 को आत्‍मघाती धमाके में राजीव की हत्‍या कर दी गई थी
  • राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज (21 मई) 28वीं पुण्‍यतिथि है। इस मौके पर गांधी परिवार और कांग्रेस नेताओं ने दिल्‍ली के राजघाट स्थित उनके समाधि-स्‍थल ‘वीर भूमि’ पर श्रद्धांजलि दी। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ‘वीर भूमि’ पर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.