EC का निर्देश - नमो टीवी पर पीएम मोदी के लाइव भाषण भी बंद हों

हाईलाइट
- EC का निर्देश- नमो टीवी पर पीएम मोदी के लाइव भाषण भी बंद हों
- 12 मई की शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगा EC का निर्देश
चुनाव आयोग ने बीजेपी को नमो टीवी पर शुक्रवार शाम 6 बजे से कोई भी राजनीतिक विज्ञापन या कॉन्टेंट न चलाने का निर्देश दिया है। यह निर्देश मीडिया मैनेजमेंट एंड मॉनिटरिंग कमेटी की ओर से जारी किया गया है। चुनाव आयोग ने नमो टीवी पर पीएम मोदी के भाषण के लाइव प्रसारण को भी रोकने को कहा है।
इस पर बीजेपी ने चुनाव आयोग में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि, राजनीतिक विज्ञापन और कॉन्टेंट नहीं चलाए जाएंगे, लेकिन लाइव प्रोग्राम दिखाया जाएगा। नमो टीवी पर 6 बजे शाम के बाद भी राजनीतिक कॉन्टेंट प्रसारित हुए जिस पर आयोग ने बीजेपी को नोटिस भेजा है। इसमें पीएम मोदी के भाषण के लाइव प्रसारण को भी रोकने को कहा गया है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/ec-issued-notice-to-bjp-to-not-air-anything-on-namo-tv-which-impacts-lok-sabha-election-67550
कोई टिप्पणी नहीं: