हॉलीवुड के इस फेमस डायरेक्टर ने किया डिंपल कपाड़िया को अपनी फिल्म में कास्ट

हॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डॉयरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन जल्द ही एक फिल्म बनाने वाले हैं। इस फिल्म का नाम 'टेनेट' होगा। फिल्म के लिए माइकल कैन, केनेथ ब्रानेज और एरॉन टेलर जॉनसन जैसे सितारों को चुना गया है। खास बात यह है कि इस फिल्म के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया को भी कास्ट किया गया है।
अगर डिंपल इस फिल्म का हिस्सा बनती हैं तो ऐसा पहली बार होगा कि कोई भारतीय मेनस्ट्रीम एक्टर, हॉलीवुड के लेजेंडरी डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन के साथ फिल्म में काम करने वाला है। साथ ही डिंपल के लिए भी यह खूबसूरत मौका है, जब वह अपने टैलेंट को ग्लोबल स्तर पर दिखा सकती हैं। डिंपल के अलावा फ्रेंच एक्ट्रेस क्लेमेंसे पोएसे भी फिल्म का हिस्सा है। वे इसके पहले हैरी पॉटर फिल्म में काम कर चुकी हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/director-christopher-nolan-cast-dimple-kapadia-for-his-film-tnet-68614
कोई टिप्पणी नहीं: