दिग्गी के रोड शो में भगवा स्कार्फ में दिखे पुलिसकर्मी, भाजपा जाएगी चुनाव आयोग

हाईलाइट
- दिग्विजय के रोड शो में पुलिसकर्मी भगवा स्कार्फ में दिखे
- सादी वार्दी में तैनात पुलिसकर्मियों की भगवा स्कार्फ वाली फोटो सामने आई
- DIG ने कहा- पुलिसवालों ने किसी रंग विशेष का स्कार्फ नहीं पहना था
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के रोड शो के दौरान पुलिस का भगवा गमछा पहनना महंगा पड़ गया है। दरअसल दिग्विजय के रोड शो के दौरान तैनात पुलिस कर्मी भगवा रंग का स्कार्फ पहने नजर आए। हालांकि डीआईजी इरशाद वली ने इस बात से साफ इनकार करते हुए कहा है कि कोई पुलिसकर्मी किसी भी रंग विशेष में मौजूद नहीं था।
इस मामले में जब मीडिया ने पुलिसकर्मियों से बात की तो उन्होंने कहा, हमें भगवा स्कार्फ पहनने के लिए अधिकारी वर्ग ने कहा है। वहीं बीजेपी ने भी इसे चुनावी मुद्दा बना लिया है। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे। बीजेपी का कहना है कि इस बात का स्पष्टीकरण दिया जाए कि पुलिसकर्मी भगवा गमछे में वहां क्यों मौजूद थे ?
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/police-personnel-spotted-wearing-saffron-scarves-at-digvijay-singh-roadshow-in-bhopal-67318
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/police-personnel-spotted-wearing-saffron-scarves-at-digvijay-singh-roadshow-in-bhopal-67318
कोई टिप्पणी नहीं: