संतोष गंगवार बने प्रोटेम स्पीकर, नवनिर्वाचित सांसदों को दिलाएंगे शपथ

हाईलाइट
- 8वीं बार सांसद बने हैं संतोष गंगवार
- 1989 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीते थे गंगवार
पीएम नरेंद्र मोदी और उनके नए मंत्रिमंडल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शपथ दिलाएंगे। वहीं इस बार नए सांसदों को शपथ दिलवाने के लिए बीजेपी सांसद संतोष गंगवार को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। गंगवार 17वीं लोकसभा के लिए नवनिर्वाचित सांसदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। बता दें कि किसी वरिष्ठतम सांसद को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है। इस बार संतोष गंगवार को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। संतोष गंगवार 8वीं बार सांसद बने हैं। इस बार भी वह उत्तर प्रदेश की बरेली लोकसभा सीट से चुनकर आए हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/bjp-mp-santosh-gangwar-appointed-protem-speaker-in-17th-lok-sabha-69223
कोई टिप्पणी नहीं: