Movie Review: प्यार की पीढ़ियों के बीच का अंतर समझाती फिल्म 'दे दे प्यार दे'

अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर लव रंजन ने हमेशा अपनी फिल्मों से युवाओं का दिल जीता। उनकी फिल्म प्यार का पंचनामा, प्यार का पंचनामा 2 और सोनू के टीटू की स्वीटी से कॉमेडी का एक अलग एंगल सेट किया है। लव, अपनी कॉमेडी फिल्मों में युवाओं से संबंधित मुद्दे लेकर आते हैं। उनकी फिल्म दे दे प्यार दे में भी उन्होंने प्यार के उल्झते धागों और प्यार की पीढ़ियों के बीच अंतर को समझाया है। साथ ही उसके नजरिए पर भी बात की है।
अजय देवगन स्टारर फिल्म दे दे प्यार दे आज रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, तब्बू, आलोक नाथ, जावेद जाफरी, जिमी शेरगिल और सन्नी सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म निर्देशन अकील अली ने किया है। इसका निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा किया गया है। इसकी पटकथा को लव रंजन, तरुण जैन और सुरभि भटनागर ने तैयार किया है। फिल्म की कहानी की बात की जाए तो आजकल के समय में लोग अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखने लगे हैं। आजकल 50 साल की उम्र के लोग भी बहुत फिट और युवा दिखाई देते हैं। साथ ही इनकी उम्मीद रहती है कि वे अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जिएं। ऐसा ही कुछ हाल फिल्म दे दे प्यार के हीरो का है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/ajay-devgn-and-rakul-preet-singh-starrer-film-de-de-pyar-de-review-68106
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/ajay-devgn-and-rakul-preet-singh-starrer-film-de-de-pyar-de-review-68106
कोई टिप्पणी नहीं: