AAP को झटका, गांधी नगर विधायक अनिल बाजपेयी बीजपी में शामिल

हाईलाइट
- दिल्ली में लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी को झटका लगा है
- गांधी नगर से पार्टी के विधायक अनिल बाजपेयी शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए
- बाजपेयी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की मौजूदगी में भगवा पार्टी में शामिल हुए
दिल्ली में लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। गांधी नगर से पार्टी के विधायक अनिल बाजपेयी शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। बाजपेयी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।
पार्टी छोड़ने के बाद बाजपेयी ने कहा, 'मैंने AAP के लिए कई साल काम किया। पार्टी में सम्मान की कमी और अजीबोगरीब प्रकार की कार्यप्रणाली से मैं आहत था। यह अपने मूल मार्ग से अलग हो गई है।' हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल सहित AAP नेताओं ने भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग में लिप्त होने का आरोप लगाया था। AAP नेताओं ने कहा था कि बीजेपी उनके 7 विधायकों को 10-10 करोड़ रुपए में खरीदने की कोशिश कर रही है। हालांकि, बाजपेयी ने भाजपा में शामिल होने के लिए पैसे लेने से इनकार किया और कहा कि केजरीवाल को आरोप लगाने और फिर माफी मांगने की आदत है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/aap-mla-anil-bajpai-joins-bjp-after-arvind-kejriwals-rs-10-crore-bribe-claim-66901
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/aap-mla-anil-bajpai-joins-bjp-after-arvind-kejriwals-rs-10-crore-bribe-claim-66901
कोई टिप्पणी नहीं: