Breaking

2019 Kawasaki Ninja ZX-10R भारत में लॉन्च, मिलेगी अधिक पावर

2019 Kawasaki Ninja ZX-10R भारत में लॉन्च, मिलेगी अधिक पावर

हाईलाइट

  • 2019 Ninja ZX-10R को भारत में एसेंबल किया जा रहा है
  • टारगेट पूरा होने के बाद इस बाइक की बिक्री बंद हो जाएगी
  • इस बाइक में 998cc इन-लाइन फोर-सिलेंडर इंजन दिया गया है

इंडिया कावासाकी मोटर्स ने अपनी सुपर स्पोर्ट्स बाइक Kawasaki Ninja ZX-10R लॉन्च कर दी है। इसकी कीमत 13.99 लाख रुपए, एक्स-शो रूम दिल्ली रखी है। यह बाइक 2018 ZX-10R से 1.2 लाख रुपए महंगी है, बावजूद इसके यह बाइक अपने सेगमेंट की सस्ती बाइक है। इसकी कीमत को कम रखने के लिए इसे भारत में एसेंबल किया जा रहा है। इस बाइक की डिलीवरी इस साल जून में शुरू हो जाएगी, बता दें कि बाइक की बुकिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है। हालांकि अभी भी कई डीलर्स इसकी बुकिंग ले रहे हैं। इसका बुकिंग अमाउंट 1.5 लाख रुपए है।

कंपनी ने कहा पिछले साल के 2018 मॉडल 2019 ZX-10R की तरह लिमिटेड नंबर में अवेलेबल होगी। कंपनी का कहना है कि यह नया मॉडल World Superbike (WSBK) रेस मशीन के काफी करीब है। टारगेट पूरा होने के बाद बाइक की बिक्री बंद हो जाएगी। हालांकि इस बाइक की कितनी यूनिट्स बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी यह जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/2019-kawasaki-ninja-zx-10r-launches-in-india-will-get-more-power-68370

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.