2019 Avenger Street 160 ABS भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत

हाईलाइट
- Bajaj Avenger Street 160 एबीएस से लैस है
- इबोनी ब्लैक और स्पाइसी रेड कलर में उपलब्ध होगी
- इसमें 160.4 cc सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है
आकर्षक डिजाइन और दमदार इंजन के साथ आरामदायक क्रूजर बाइक का क्रेज पहले की अपेक्षा काफी बढ़ा है। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए कंपनियां भी इस सेगमेंट में अपनी नई बाइक्स पेश कर रही हैं। फिलहाल Bajaj Auto ने अपनी 2019 Avenger Street 160 ABS को लॉन्च कर दिया है। बात करें कीमत की तो भारतीय बाजार में इस बाइक की कीमत 82,253 रुपए, एक्स-शोरूम, दिल्ली रखी है। ये पहले से मौजूद Avenger Street 150 को रिप्लेस करेगी।
नई अवेंजर सिंगल चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) से लैस है। Avenger 160 डीलरशिप पर आनी शुरू हो गई है। ग्राहकों को ये नई बाइक इबोनी ब्लैक और स्पाइसी रेड कलर में उपलब्ध होगी।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/2019-bajaj-avenger-street-160-abs-launch-in-india-know-price-67556
कोई टिप्पणी नहीं: