Xiaomi ने लॉन्च की Smart TVs की नई E-सीरीज रेंज, शुरुआती कीमत 11,405

चीनी कंपनी Xiaomi ने स्मार्टफोन बाजार में लेटेस्ट फीचर्स वाले शानदार हैंडसेट पेश कर अपना दबदबा बना रखा है। वहीं कंपनी टीवी मार्केट में भी लगातार नए मॉडल लॉन्च कर रही है। हाल ही में Xiaomi ने चीन में Smart TVs की नई रेंज लॉन्च की है। Smart TVs की नई रेंज E-सीरीज में E32A 32-इंच HD TV, E43A 43-इंच का फुल HD TV, E55A 55-इंच और E65A 65-इंच 4K HDR TV शामिल हैं। लेटेस्ट Smart TV में ग्राहकों को PatchWall इंटरफेस और ब्लूटूथ वॉइस रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर भी मिलेंगे। नए TV में कंपनी ने क्वार्ड कोर 64-bit का प्रोसेसर दिया है।
बात करें कीमत की तो इनकी कीमत महज 11,405 से शुरु होती है। इस कीमत में आपको 32-इंच डिस्प्ले के साथ टीवी में 1GB रैम और 4 GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। वहीं, 43-इंच E43A full HD TV वाले मॉडल की कीमत 1,999 RMB (करीब 20,740 रुपए) होगी। सभी लेटेस्ट स्मार्ट टीवी फिलहाल चीन में बिक्री के लिए मौजूद हैं। आइए जानते हैं Xiaomi Smart TV के नए मॉडल्स के बारे में....
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/xiaomi-launch-new-e-series-of-smart-tvs-in-china-know-price-66055
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/xiaomi-launch-new-e-series-of-smart-tvs-in-china-know-price-66055
कोई टिप्पणी नहीं: