उधम सिंह की बायोपिक का पोस्टर रिलीज, अलग अंदाज में नजर आए विक्की कौशल

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इस समय फिल्म फ्रीडम फाइटर 'सरदार उधम सिंह' की बायोपिक में बिजी हैं। हालही में फिल्म का पोस्टर रिलीज किया। इस पोस्टर में विक्की अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरुण आर्दश ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दो तस्वीरों को शेयर किया। एक तस्वीर में विक्की कौशल बहुत ही एलिगेंट नजर आ रहे हैं और दूसरी तस्वीर में शुजित सरकार के साथ नजर आ रहे हैं। वे तस्वीर में विक्की को कुछ समझाते हुए नजर आ रहे हैं।
यह फिल्म साल 2020 में रिलीज होगी। इसे रितेश शाह और शुभेंदु भट्टाचार्य ने इसे लिखा है। वहीं रॉनी लहरी और शील कुमार फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस रोल के लिए पहले इरफान खान को चुना गया था, लेकिन अपनी बीमारी की वजह से वे इस फिल्म को नहीं कर पाए, इसलिए विक्की कौशल को फिल्म में कास्ट किया गया।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/vicky-kaushals-film-sardar-udham-singhs-biopic-poster-release-66595
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/vicky-kaushals-film-sardar-udham-singhs-biopic-poster-release-66595
कोई टिप्पणी नहीं: