Breaking

बीजेपी सांसद उदित राज की धमकी: 'टिकट नहीं मिला तो छोड़ दूंगा पार्टी'

बीजेपी सांसद उदित राज की धमकी: 'टिकट नहीं मिला तो छोड़ दूंगा पार्टी'

हाईलाइट

  • बीजेपी सांसद और दलित नेता उदित राज के बागी तेवर।
  • टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ने की चेतावनी दी। 
  • ट्वीट कर कहा, अगर नहीं मिला टिकट तो छोड़ दूंगा BJP।

लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी सांसद उदित राज के तेवर बागी हो गए हैं। उन्होंने पार्टी को खुली चेतावनी दी है अगर टिकट नहीं मिला तो वो पार्टी से इस्तीफा दे देंगे। दरअसल लोकसभा चुनाव में उत्तर पश्चिम सीट से उदित राज के टिकट पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी सांसद उदित राज ने दिल्ली में लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची में अपना नाम नहीं होने को लेकर नाराजगी जाहिर की है।

उदित राज के बागी तेवर
बता दें कि उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट पर अब तक बीजेपी ने अपने उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया है, जबकि मंगलवार को नामांकन भरने की आखिरी तारीख है। इस बीच बीजेपी से टिकट के इंतजार में बैठे उदित राज ने कहा, वह आज नामांकन दाखिल करेंगे और पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो बीजेपी को अलविदा कह देंगे। मंगलवार सुबह उदित राज ने ट्वीट कर बीजेपी छोड़ने की धमकी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- ' मैं टिकट का इंतजार कर रहा हूं, अगर मुझे टिकट नहीं दिया गया तो मैं पार्टी को गुड बाय भी कह दूंगा।'


आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/bjp-mp-udit-raj-ultimatum-i-will-quit-party-if-denied-ticket-in-lok-sabha-elections-65936

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.