Share market: पहले दिन भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 200.46 और निफ्टी 74.30 अंक लुढ़का

हाईलाइट
- सेंसेक्स 200.46 अंकों की गिरावट के साथ 38939.82 पर और निफ्टी 74.30 अंकों की गिरावट के साथ 11,700 पर खुला
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (सोमवार) भारतीय शेयर बाजार में मंदी का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 200.46 अंकों की गिरावट के साथ 38939.82 पर और निफ्टी (Nifty) 74.30 अंकों की गिरावट के साथ 11,700 पर कारोबार करते देखे गए। लगभग 317 शेयरों में तेजी और 591 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 53 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
टाटा कॉफी, स्पाइसजेट, डॉ. रेड्डीज लैब, एचडीएफसी बैंक के शेयरों में तेजी है। जबकि रिलायंस अंडरट्रैक्टर्स (आरआईएल), जेट एयरवेज, रिलायंस कैपिटल, रिलायंस इंफ्रा, रिलायंस पावर, रिलायंस कॉम, एसबीआई, डीएचएफएल और केनरा बैंक के शेयरों में मंदी है। वहीं आईटी को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स ऊर्जा, इन्फ्रा, ऑटो, बैंक, धातु और फार्मा गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/share-market-today-share-bazar-sensex-nifty-bse-nse-stock-market-equity-market-65836
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/share-market-today-share-bazar-sensex-nifty-bse-nse-stock-market-equity-market-65836
कोई टिप्पणी नहीं: