Breaking

केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी तो राष्ट्रद्रोह करने वालों की रूह कांप जायेगी: राजनाथ

 केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी तो राष्ट्रद्रोह करने वालों की रूह कांप जायेगी: राजनाथ

केन्द्र में यदि भाजपा की सरकार बनी तो राष्ट्रदोह करने वालों की रूह कांप जायेगी। भाजपा की सरकार राष्ट्रद्रोह के खिलाफ और कड़ा कानून बनायेगी। रविवार को शहर के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुये केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहाकि कांग्रेस के घोषणा पत्र में राष्ट्रद्रोह के कानून को समाप्त करने के ऐलान से साफ हो गया है कि भारत को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। गृहमंत्री ने कहाकि सेना के जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर आंतकियों को मारा, इस पर कांग्रेस सबूत मांग रही है। उन्होंने कहा कि सबूत मांग कर कांग्रेस ने सेना के शौर्य और पराक्रम पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि हम मर्यादा का पालन करते हैं। पहले किसी भी देश को छेड़ेंगे नहीं और किसी ने भारत की तरफ आंख दिखाई तो छोड़ेंगे भी नहीं। इस दौरान गृहमंत्री ने कहाकि भाजपा प्रत्याशी रीती पाठक ने संसद में सीधी-सिंगरौली के लिये प्रभावी भूमिका निभाई है, इसलिये उनके पक्ष में मतदान कर केन्द्र में मोदी की सरकार बनवायें।


आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/rajnath-says-bjp-govt-formed-the-center-national-treason-not-leave-65856

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.