Third phase: 15 राज्यों की 117 लोकसभा सीटों पर 1640 उम्मीदवारों के लिए मतदान जारी

हाईलाइट
- तीसरे चरण के लिए मतदान जारी है
- 15 राज्यों की 117 सीटों पर किया जा रहा है मतदान
- EVM में कैद होगी अमित शाह और राहुल गांधी की किस्मत
देश की सत्रहवीं लोकसभा के सबसे बड़े और तीसरे चरण के लिए देशभर की 117 सीटों पर मतदान जारी है। कुल 1640 प्रत्याशियों के लिए 18 करोड़ 85 लाख मतदाता अपने घरों से निकालकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहें हैं। मतदान करने वालों में 9.66 करोड़ पुरुष और 9.19 करोड़ महिला एवं 7,043 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मतदान के लिए 15 राज्यों में 2 लाख 10 हजार 770 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
पहले और दूसरे चरण के सफल मतदान के बाद तीसरा चरण कई लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पंद्रह राज्यों की इन 117 सीटों में से 2014 के चुनाव में भाजपा 62 सीटें जीतने में कामयाब हुई थी, उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती इन सीटों को बचा पाने की होगी, कांग्रेस ने 16 सीटों पर जीत हासिल की थी।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/voting-for-the-third-phase-election-live-update-lok-sabha-election-live-update-elections-2019-65919
कोई टिप्पणी नहीं: