Breaking

PM मोदी आज MP के सीधी-जबलपुर में, रात को मुंबई में भी करेंगे चुनाव प्रचार

PM मोदी आज MP के सीधी-जबलपुर में, रात को मुंबई में भी करेंगे चुनाव प्रचार

हाईलाइट

  • सीधी-जबलपुर में आज पीएम मोदी करेंगे जनसभा
  • महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में करेंगे रैली
  • भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट

लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार में जुटे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शुक्रवार) को मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र राज्य में रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की पहली जनसभा दोपहर 02.15 बजे मध्य प्रदेश के सीधी में होगी। यहां पीएम मोदी भाजपा की वर्तमान सांसद और इस बार की भाजपा प्रत्याशी रीति पाठक के लिए जनता से वोट की अपील करेंगे। सीधी में भाजपा का मुकाबला मप्र के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल से है। अजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत अर्जुन सिंह के बेटे हैं। सीधी में रैली के बाद पीएम मोदी जबलपुर में शाम 4.50 बजे दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। जबलपुर से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह मैदान में हैं और उनका मुकाबला कांग्रेस के सीनियर लीडर और राजयसभा सांसद विवेक तन्खा से है। पीएम मोदी रात 8 बजे महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में  भी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/prime-minister-narendra-modi-live-pm-modi-in-madhya-pradesh-and-maharashtra-pm-modi-public-meeting-live-updates-66250

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.