हाथी को गोद में झुलाना और नरेंद्र मोदी से सच बुलवाना असंभव: सिद्धू

हाईलाइट
- कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का पीएम पर तंज।
- 'मच्छर को कपड़े पहनाना, हाथी को गोद में झुलाना और मोदी से सच बुलवाना असंभव।
अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने फिर प्रधानमंत्री को लेकर बयान दिया है। सिद्धू ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उनसे सच बोलने की उम्मीद रखना बेकार है। सिद्धू सोमवार को भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार करने पहुंचे थे।
प्रचार के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, मच्छर को कपड़े पहनाना, हाथी को गोद में झुलाना और तुमसे सच बुलवाना असंभव है नरेंद्र मोदी। इसी दौरान सिद्धू ने पीएम पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा, ऐसा छक्का मारो कि मोदी हिन्दुस्तान के बाहर जाकर मरे। भोपाल से दिग्विजय के सामने बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा हैं, जिनसे उनका सीधा मुकाबला है। भोपाल में लोकसभा चुनाव के 6वें चरण यानी 12 मई को मतदान है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/congress-leader-navjot-singh-sidhu-said-impossible-to-make-pm-modi-speak-truth-66562
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/congress-leader-navjot-singh-sidhu-said-impossible-to-make-pm-modi-speak-truth-66562
कोई टिप्पणी नहीं: