Avengers Endgame: रिलीज के एक दिन बाद ही मूवी ने कमाए इतने करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियो की फेमस एवेंजर्स सीरीज का आखिरी पार्ट एवेंजर्स: एंडगेम रिलीज हो चुका है। रिलीज के एक दिन बाद ही फिल्म साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पहले ही दिन फिल्म ने भारत में लगभग 45 करोड़ की कमाई की थी। किसी भी हॉलीवुड फिल्म के लिए यह एक शानदार आंकड़ा है।
रिपोर्ट के अनुसार एवेंजर्स एंडगेम ने फर्स्ट डे शो में वर्ल्डवाइड 216.6 मिलियन डॉलर यानी 1403 करोड़ रुपए का कारोबार किया। रिलीज के पहले ही फिल्म के 10 लाख टिकटों की बुकिंग आनलाइन हो चुकी थी। भारत में ऐसा पहले किसी फिल्म के साथ नहीं हुआ। दर्शकों के उत्साह को भांपते हुए मेकर्स ने एवेंजर्स एंडगेम को ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया है। देश के कई शो थियेटर में 24x7 शो इंट्रोड्यूस किए गए हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/marvel-studio-famous-series-avengers-endgames-worldwide-collection-66364
कोई टिप्पणी नहीं: