Fourth phase : 9 राज्यों की 72 सीटों पर वोटिंग जारी, चुनावी रण में 961 उम्मीदवार

हाईलाइट
- लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान जारी
- 9 राज्यों की 72 सीटों पर हो रहा है मतदान
- 961 उम्मीदवारों के लिए 12 करोड़ 83 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं
लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के लिए 9 राज्यों की 72 सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों पर 961 उम्मीदवारों के लिए 12 करोड़ 83 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिनमें 6 करोड़ 75 लाख पुरुष, 6 करोड़ 8 लाख महिलाएं और 3,930 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। मतदान के लिए 1 लाख 40 हजार 852 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। चौथे चरण में महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की 8, मध्य प्रदेश और ओड़िशा की 6-6, बिहार की 5 और झारखंड की 3 सीटों पर वोटिंग की जा रही है। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट पर भी मतदान जारी है। अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान कराया जा रहा है। ज्यादातर सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे शाम 5 बजे तक किया जाएगा। झारखंड, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर राज्यों की कुछ सीटों पर शाम 6 बजे तक वोटिंग की जाएगी।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/lok-sabha-election-live-update-voting-for-the-fourth-phase-election-election-live-updates-66484
कोई टिप्पणी नहीं: