Breaking

धारा 370 और राम मंदिर पर बीजेपी से मतभेद, जेडीयू जारी नहीं करेगी मेनिफेस्टो!

हाईलाइट

  •  कयास लगाए जा रहे हैं कि जेडीयू अपना घोषणापत्र जारी नहीं करेगी।
  •  लोकसभा चुनाव को लेकर अब तक अपना मेनिफेस्टो जारी नहीं करने पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू विरोधियों के निशाने पर आ गई है।
  •  सियासी जानकारों के अनुसार बीजेपी और सहयोगी पार्टी जेडीयू के बीच धारा 370 और अयोध्या मंदिर को लेकर मतभेद हैं।

लोकसभा चुनाव के मतदान का दौर जारी है। ऐसे में खबर आ रही है कि बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड अपना घोषणा पत्र जारी नहीं करेगी। बताया जा रहा है कि कश्मीर से धारा 370 हटाने और अयोध्या मंदिर विवाद में भाजपा और जेडीयू के बीच मतभेद हो रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इन्हीं मतभेदों के चलते पार्टी अपना मेनिफेस्टो जारी नहीं करेगी। हालांकि बीजेपी ने विरोधियों के वार से जेडीयू का बचाव किया है। बीजेपी ने कहा है कि दोनों के बीच कोई भी मतभेद नहीं हैं। जेडीयू ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि नीतीश राज में बिहार में काफी विकास हुआ है, लोगों को हमपर पूरा भरोसा है, हमें घोषणाओं की कोई जरूरत नहीं है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंhttps://www.bhaskarhindi.com/news/jdu-will-not-issue-their-manifesto-due-to-differences-with-bjp-66434

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.