IPL 12: आज अपने घरेलू मैदान पर हैदराबाद से पिछली हार का बदला लेना चाहेगी चेन्नई

हाईलाइट
- IPL का 41वां मैच आज चेन्नई और हैदराबाद के बीच एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर खेला जाएगा
- मैच का प्रसारण रात 8:00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 41वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर खेला जाएगा। मैच का प्रसारण रात 8:00 बजे से होगा। दोनों टीमों का इस सीजन में दूसरी बार आमना-सामना होगा। पहले मैच में हैदराबाद ने अपने घरेलू मैदान पर चेन्नई को 6 विकेट से हराया था। अब चेन्नई अपने घरेलू मैदान पर यह मैच जीतकर हैदराबाद से पिछली हार का बदला भी लेना चाहेगी।
इस सीजन में चेन्नई का यह 11वां और हैदराबाद का 10वां मैच होगा। चेन्नई ने अब तक खेले गए अपने 10 मैचों में से 7 जीते हैं और 3 मैच हारे हैं। वहीं हैदराबाद ने अब तक खेले गए अपने 9 मैचों में से 5 जीते हैं और 4 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका की बात करें तो चेन्नई 14 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है और हैदराबाद 10 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। अब चेन्नई यह मैच जीतकर 2 अंक और अपने खाते में जोड़ना चाहेगी। वहीं हैदराबाद यह मैच जीतकर अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।
कोई टिप्पणी नहीं: