IPl 12: बेंगलोर-राजस्थान मैच आज, स्मिथ की टीम का हर हाल में जीतना जरुरी

हाईलाइट
- IPL का 49वां मैच आज बेंगलोर और राजस्थान के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा
- मैच का प्रसारण रात 8:00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 49वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा। मैच का प्रसारण रात 8:00 बजे से होगा। इस सीजन में बेंगलोर-राजस्थान के बीच यह दूसरा मैच होगा। पहले मैच में राजस्थान ने अपने घरेलू मैदान पर बेंगलोर को 7 विकेट से हराया था। बेंगलोर प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। अगर बेंगलोर यह मैच जीत भी जाती है, तो भी प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाएगी। वहीं राजस्थान को प्लेऑफ की अपनी उम्मीदें कायम रखनी है तो उसे हर हाल में यह मैच और अगला मैच जीतना भी जरुरी है। अगर राजस्थान यह मैच हार जाती है, तो वह भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं: