Breaking

IPL 12: आज अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली से भिड़ेगी राजस्थान

IPL 12: आज अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली से भिड़ेगी राजस्थान

हाईलाइट

  • IPL का 40वां मैच आज राजस्थान और दिल्ली के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेला जाएगा
  • मैच का प्रसारण रात 8:00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 40वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेला जाएगा। मैच का प्रसारण रात 8:00 बजे से होगा। दोनों टीमों का इस सीजन में पहली बार आमना-सामना होगा। इस सीजन में दिल्ली का यह 11वां और राजस्थान का 10वां मैच होगा। दिल्ली ने अब तक खेले गए अपने 10 मैचों में से 6 जीते हैं और 4 मैच हारे हैं। वहीं राजस्थान ने अब तक खेले गए अपने 9 मैचों में से 3 जीते हैं और 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका की बात करें तो दिल्ली 12 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है और राजस्थान 6 अंकों के साथ 7वें नंबर पर है। अब दिल्ली यह मैच जीतकर 2 अंक और अपने खाते में जोड़ना चाहेगी। वहीं राजस्थान यह मैच जीतकर अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.