Breaking

IPL 12: धोनी से पिछली हार का बदला लेना चाहेंगे विराट

हाईलाइट

  •  IPL का 39वां मैच आज चेन्नई और बेंगलोर के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा।
  •  मैच का प्रसारण रात 8:00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स पर होगा।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 39वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा। मैच का प्रसारण रात 8:00 बजे से होगा। दोनों टीमों का इस सीजन में दूसरी बार आमना-सामना होगा। पहले मैच में चेन्नई ने अपने घरेलू मैदान पर बेंगलोर को 7 विकेट से हराया था। इस सीजन में दोनों टीमों का यह 10वां मैच होगा। 
चेन्नई ने अब तक खेले गए अपने 9 मैचों में से 7 जीते हैं और 2 मैच हारे हैं। वहीं बेंगलोर ने अब तक खेले गए अपने 9 मैचों में से 2 जीते हैं और 7 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका की बात करें तो चेन्नई 14 अंकों के साथ टॉप पर है और बेंगलोर 4 अंकों के साथ सबसे निचे 8वें नंबर पर है। अब चेन्नई यह मैच जीतकर 2 अंक और अपने खाते में जोड़ना चाहेगी। वहीं बेंगलोर यह मैच जीतकर पिछली हार का बदला लेना चाहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.