आज अमेठी में राहुल गांधी की चुनावी जनसभा, रानीगंज, नंदमहर में करेंगे प्रचार

हाईलाइट
- अमेठी में चुनाव प्रचार करेंगे राहुल गांधी
- नंदमहर और रानीगंज में करेंगे चुनावी जनसभा
- अमेठी संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे है राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज (शनिवार) अमेठी संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। राहुल जामों ब्लॉक के गांव नंदमहर व जगदीशपुर के रानीगंज में पार्टी की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष दोपहर 03 बजे सड़क मार्ग से रायबरेली जिले के ऊंचाहार के रास्ते गौरीगंज विधानसभा के नंदमहर पहुंचेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद जगदीशपुर विधानसभा के रानीगंज में शाम 05 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद वह सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं: