ओडिशा में विधानसभा चुनाव और तमिलनाडु में उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू

हाईलाइट
- लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव के लिए भी वोटिंग जारी।
- ओडिशा में विधानसभा की 35 सीटों के लिए मतदान।
- तमिलना़डु की 18 खाली विधानसभा सीटों के उपचुनाव।
12 राज्यों में लोकसभा चुनाव के अलावा दो राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए भी गुरुवार वोट डाले जा रहे हैं। ओडिशा में विधानसभा की 35 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। तमिलना़डु की 18 खाली चल रही विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं।
ओडिशा में बीजू जनता दल की सरकार है और एक बार फिर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सत्ता में वापसी के लिए पूरी कोशिश में जुटे हैं। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं तमिलनाडु में 18 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। यह उपचुनाव तमिलनाडु में एआईएडीएमके सरकार चला रहे मुख्यमंत्री ई पलानिस्वामी और डिप्टी सीएम ओ पनीरसेल्वम का भाग्य तय करेगा।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें -
https://www.bhaskarhindi.com/news/live-updates-assembly-election-in-odisha-by-election-in-tamil-nadu-and-puducherry-thattanchavady-65504
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें -
https://www.bhaskarhindi.com/news/live-updates-assembly-election-in-odisha-by-election-in-tamil-nadu-and-puducherry-thattanchavady-65504
कोई टिप्पणी नहीं: