आसाराम के बेटे नारायण साईं को सजा आज, रेप केस में साबित हो चुका है दोषी

हाईलाइट
- आसाराम के बेटे नारायण साईं की सजा का ऐलान आज
- गुजरात के सूरत सेशन कोर्ट ने रेप केस दोषी ठहराया
- दो बहनों के साथ कई बार किया था बलात्कार
आसाराम के बेटे और बलात्कार के मामले में दोषी नारायण साईं की सजा का ऐलान आज किया जाएगा। इस मामले में दोषी साधक-साधिकाओं को भी सजा सुनाई जाएगी। 26 अप्रैल को सेशन कोर्ट ने 5 आरोपियों को दोषी करार दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दो बहनों से रेप के मामले में सूरत की सेशन कोर्ट ने नारायण साईं को दोषी माना था। पीड़िता ने नारायण साईं के खिलाफ कोर्ट में 53 गवाहों के साथ सभी जरुरी सबूत पेश किए थे। पीड़िता ने कोर्ट में बताया था कि नारायण साईं ने उसके साथ एक-दो बार नहीं बल्कि कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया था। इस काम में नारायण साईं के आश्रम में रहने वाले सभी साधक-साधिकाओं ने भी इस काम में मदद की थी।
कोई टिप्पणी नहीं: