अमेठी में राहुल गांधी का नामांकन वैध, नागरिकता को लेकर की गई थी शिकायत

हाईलाइट
- अमेठी में राहुल गांधी का नामांकन सही पाया गया।
- विपक्षियों ने राहुल पर नामांकन में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया था।
- नागरिकता और शैक्षिक योग्यता पर सवाल उठाए थे।
उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नामांकन वैध पाया गया है। कुछ विपक्षी प्रत्याशियों ने राहुल पर नामांकन में गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए आपत्ति जताई थी। एक निर्दलीय प्रत्याशी ने राहुल की नागरिकता और शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाते हुए अमेठी से उनका नामांकन रद्द करने की मांग की थी। नामांकन पर आपत्ति के बाद निर्वाचन अधिकारी की ओर से इसकी जांच की गई जिसमें राहुल के नामांकन को वैध पाया गया है। निर्वाचन अधिकारी ने जांच के बाद सभी आपत्तियों को खारिज कर दिया है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/amethi-returning-officer-declared-congress-president-rahul-gandhi-nomination-valid-65862
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/amethi-returning-officer-declared-congress-president-rahul-gandhi-nomination-valid-65862
कोई टिप्पणी नहीं: