'न्याय योजना' को लेकर HC का कांग्रेस को नोटिस, पूछा- क्यों न इसे गरीबों को रिश्वत देना समझें

हाईलाइट
- न्याय योजना को लेकर कांग्रेस को इलाहाबाद हाईकोर्ट का नोटिस
- कोर्ट ने पूछा क्यों न इसे गरीबों को रिश्वत देना समझें
- कांग्रेस को 10 दिनों के अंदर जवाब देने को कहा
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने न्याय योजना को लेकर कांग्रेस पार्टी को नोटिस जारी किया है। एक याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राहुल गांधी से पूछा कि इस वादे को गरीबों को रिश्वत देने जैसा क्यों न माना जाए? कोर्ट ने यह भी कहा है कि क्यों न पार्टी के खिलाफ पाबंदी या दूसरी कोई कार्रवाई की जाए। कोर्ट ने इस मामले में चुनाव आयोग से भी जवाब मांगा है। कोर्ट ने कांग्रेस को 10 दिनों के अंदर जवाब देने को कहा है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - https://www.bhaskarhindi.com/news/allahabad-high-court-issues-notice-to-congress-for-nyay-scheme-65717
कोई टिप्पणी नहीं: