Happy Birthday Alia Bhatt: देर रात आलिया के घर पहुंचे रणबीर, ऐसे किया विश

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज 26 साल की हो गई हैं। 15 मार्च 1993 को जन्मीं आलिया भट्ट इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि वह जल्द ही रणबीर कपूर से शादी कर सकती हैं। आलिया ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरूआत साल 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर' से की थी। इसके बाद उन्होंने एक के बाद शानदार फिल्में दी और अपनी परर्फोमेंस से सबका दिल जीत लिया। उनके जन्मदिन पर उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ने उन्हें स्पेशल अंदाज में विश किया।

आलिया के बर्थडे पर रणवीर देर रात अपनी लाल रंग की गाड़ी से आलिया के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ब्लू कलर की जींस और अपर पहना हुआ था। वे गाड़ी से उतरते ही तेजी से घर के अंदर चले गए और उन्हें खास अंदाज में विश किया। आलिया के बर्थडे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आलिया और रणबीर अक्सर साथ दिखाए देते हैं। उनके फैंस को उन्हें साथ में देखना पसंद है। हालही में हुए आकाश और श्लोका की शादी में भी उन्हें साथ देखा गया था। दोनों ने पार्टी में साथ में एंट्री ली। इस दौरान दोनो एक दूसरे का हाथ थामे हुए थे। साथ ही एक दूसरे का बहुत ख्याल रख रहे थे।

दोनों के परिवार वाले जल्द ही दोनों की शादी करवाना चाहते हैं। फिलहाल ऋषि कपूर अमेरिका में अपना कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। उनके लौटते ही दोनों की शादी पर विचार किया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो इस साल उनकी शादी हो सकती है। रणबीर और आलिया इस समय अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के दौरान ही दोनों एक दूसरे के करीब आए। इस बार वैलेंटाइन डे भी दोनो ने साथ में ही मनाया था। उनकी वैलेंटाइन डे की तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी।
Source: Bhaskarhindi.com
कोई टिप्पणी नहीं: