तीसरे वनडे से पहले धोनी ने अपने फार्महाउस पर भारतीय टीम को दी शानदार पार्टी

NEWS HIGHLIGHTS
- भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच शुक्रवार को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा
भारत-ऑस्ट्रेलिया
के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच शुक्रवार को महेंद्र सिंह
धोनी के होम ग्राउंड रांची के जेएससीए स्टेडियम में होना है। ऐसा माना जा
रहा है की अपने होम ग्राउंड रांची में धोनी का यह आखिरी इंटरनेशनल मैच भी
होगा। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि, धोनी आगामी वर्ल्ड कप के बाद
इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। धोनी ने मैच से पहले अपने
फार्महाउस पर भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों को एक पार्टी दी। इस मौके पर
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी टीम के अन्य सदस्यों के साथ पार्टी
में शामिल थे।
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कोहली, धोनी और टीम के अन्य सदस्यों के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने लिखा, भाभी जी हमारा फिटनेस लेवेल बर्बाद कर रही हैं। शाम को सबने बहुत मजे किए। हमें होस्ट करने के लिए महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी को शुक्रिया। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी लिखा, "शुक्रिया एमएस धोनी भाई और साक्षी भाभी।

Super fun evening with fam-jam ! Thank you
कोई टिप्पणी नहीं: