Breaking

IND VS AUS: दूसरा वनडे आज, भारत की नजर 500वीं जीत पर

IND VS AUS: दूसरा वनडे आज, भारत की नजर 500वीं जीत पर

NEWS HIGHLIGHTS

  • भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा
  • भारत ने पांच मैचों की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-0 की बढ़त बना ली है
  • भारत ने पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज का पहला मैच जीतकर भारत ने पांच मैचों की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था। अब भारत दूसरा वनडे मैच जीतकर अपनी बढ़त को दोगुनी करना चाहेगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी और वापसी करना चाहेगी।

भारतीय टीम की नजर 500वीं वनडे जीत पर
भारत यह मैच जीत जाता है तो यह उसकी वनडे में 500वीं जीत होगी। भारतीय टीम ने अब तक 962 इंटरनेशनल वनडे मैच खेले हैं। जिसमें से उसने 499 मैच जीते हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया वनडे में 500 या उससे ज्यादा मैच जीतने वाली एकमात्र टीम है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 923 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से 558 मैच जीते हैं। ऐसे में भारतीय टीम के पास 500 इंटरनेशल वनडे मैच जीतने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनने का मौका है। 
भारतीय टीम ने सोमवार को दूसरे वनडे मैच के लिए नेट्स पर जमकर पसीना बहाया। कप्तान विराट कोहली, एमएस धोनी, रोहित शर्मा, शिखर धवन और रविंद्र जडेजा ने नेट्स पर जमकर प्रैक्टिस की। 
इस मैच के लिए दोनों टीमों में कुछ बदलाव हो सकते हैं। कप्तान विराट कोहली इस मैच में विजय शंकर और रविंद्र जडेजा की जगह ऋषभ पंत को टीम में शामिल कर सकते हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच इस मैच के लिए मार्कस स्टोइनिस और एलेक्स कैरी की जगह शॉन मार्श को टीम में शामिल कर सकते हैं। वनडे सीरीज से पहले खेली गई टी-20 सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से जीती थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में भारत को 3 विकेट और दूसरे मैच में 7 विकेट से हराकर सीरीज जीती थी। 
टीमें 
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, विजय शंकर, ऋषभ पंत, सिद्धार्थ कौल, केएल राहुल
ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन टर्नर, एलेक्स कैरी, एडम जैंपा, पैट कमिंस, झाई रिचर्डसन, जेसन बेहरेनडोर्फ, नाथन कूल्टर नाइल, शॉन मार्श, एंड्रयू टाई


कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.