LIVE: ED के दफ्तर पहुंचें रॉबर्ट वाड्रा, पूछताछ शुरू, कल 6 घंटे में किए थे 36 सवाल

NEWS HIGHLIGHTS
- मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा से आज फिर होगी पूछताछ
- बुधवार को पूछताछ के दौरान रॉबर्ट से किए गए थे 36 सवाल
19 लाख पाउंड के मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की मानें तो ED रॉबर्ट वाड्रा के जवाबों से संतुष्ट नहीं है, इसलिए उन्हें दोबारा गुरुवार को पेशी के लिए बुलाया गया है। वाड्रा से करीब 40 सवाल किए जा सकते हैं। वाड्रा से उन ईमेल से जुड़े सवाल पूछ जा सकते है, जिनकी कॉपी ईडी के पास है। वाड्रा को सुमित चड्डा ने एक ईमेल किया था, जिसमें लंदन की प्रॉपर्टी का जिक्र था। उसमें वाड्रा से प्रॉपर्टी में होने वाले काम के बारे में बातचीत का जिक्र भी है। साथ ही आखिरी लाइन में पूछा गया है कि क्या आप संतुष्ट हैं या फोटो भेजूं?
LIVE UPDATE
LIVE UPDATE
- 11:40 AM: ED के दफ्तर पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा
- 11:30 AM: तीन लोगों की टीम रॉबर्ट वाड्रा से कर सकती है पूछताछ
- 11:15 AM: घर से आधे घंटे की देरी से निकले रॉबर्ट वाड्रा, आज पूछे जाएंगे 40 सवाल।
- 11:00 AM: सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर रॉबर्ट वाड्रा ईडी दफ्तर पहुंच सकते हैं।
- 10:30 AM: रॉबर्ट वाड्रा के ईडी दफ्तर पहुंचने से पहले बड़ी खबर, वाड्रा के वकील ईडी दफ्तर पहुंचे।
- 10:05 AM: सुबह से ही प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के घर के बाहर सन्नाटा पसरा है। थोड़ी देर पहले कुछ गाड़ियां घर से बाहर निकलते देखीं गईं।
- 10:00 AM: ईडी दफ्तर के बाहर सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। आईटीबीपी और अर्धसैनिल बलों को बुलाया गया है। दिल्ली पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है।
- 09:00 AM: रॉबर्ट वाड्रा से आज सुबह करीब 10.30 बजे ईडी पूछताछ करेगा।
इससे पहले बुधवार को रॉबर्ट वाड्रा ED के सामने पेश हुए थे। वाड्रा से करीब 6 घंटे तक पूछताछ की गई थी। दोपहर 3.40 पर रॉबर्ट वाड्रा ED दफ्तर पहुंचे थे, रात 9.40 पर बाहर निकले। इन 6 घंटों में ED की टीम ने 5 घंटे तक वाड्रा से सवाल-जवाब किए और इसके बाद एक घंटे तक उन्हें दफ्तर में ही बैठाए रखा। इस दौरान ED की टीम ने वाड्रा से 36 सवाल पूछे।
बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा से लंदन में उनकी संपत्ति, मनोज अरोड़ा, संजय भंडारी से जुड़े कई सवालों को पूछा गए। इस दौरान वाड्रा ने लंदन में किसी भी तरह की संपत्ति होने से इनकार किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनका संजय भंडारी से कोई लेना-देना नहीं है। भंडारी सिंटेक इंटरनेशन के मालिक हैं और वाड्रा की इनसे दोस्ती रही है। आज एक बार फिर रॉबर्ट वाड्रा इस कड़ी में आगे सवाल किए जाएंगे। रॉबर्ट वाड्रा से ED के 3 सीनियर अफसरों ने सवाल पूछे, जिनमें डिप्टी डायरेक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर लेवल के अधिकारी भी शामिल थे।इन सवालों के अलावा रॉबर्ट वाड्रा से लंदन में सभी ट्रांजैक्शन, खरीदारी के बारे में सवाल दागे गए।
ममता बनर्जी का मिला साथ
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रॉबर्ट वाड्रा के पक्ष बयान दिया है। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा आम चुनाव से पहले जान-बूझ कर ऐसा कर रही है। ताकि वह चुनाव में लोगों को गुमराह कर सके। ममता ने कहा कि भाजपा इस तरह अचानक हर किसी को नोटिस भेजने का हथकंडा अपनाकर विपक्षी को डराने में कामयाब नहीं हो पाएगी। ममता ने इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से करने की बात कही है।
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रॉबर्ट वाड्रा के पक्ष बयान दिया है। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा आम चुनाव से पहले जान-बूझ कर ऐसा कर रही है। ताकि वह चुनाव में लोगों को गुमराह कर सके। ममता ने कहा कि भाजपा इस तरह अचानक हर किसी को नोटिस भेजने का हथकंडा अपनाकर विपक्षी को डराने में कामयाब नहीं हो पाएगी। ममता ने इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से करने की बात कही है।
यह है मामला
मनी लॉन्ड्रिंग का यह केस 19 लाख पाउंड (करीब 17 करोड़ रुपये) की लंदन स्थित एक प्रॉपर्टी की खरीदारी से जुड़ा हुआ है। लंदन के 12, ब्रायनस्टन स्क्वेयर में यह प्रॉपर्टी स्थित है। ED के अनुसार, इस प्रॉपर्टी को सबसे पहले संजय भंडारी ने 19 लाख पाउंड में खरीदा था। इसके रिनोवेशन पर 65,900 पाउंड खर्च करने के बाद इसे 2010 में फिर से 19 लाख पाउंड में ही बेच दिया गया। इस बार खरीददार रॉबर्ट वाड्रा थे। ED का दावा है कि भंडारी कभी भी प्रापर्टी का वास्तविक मालिक नहीं था, वास्तविक मालिक पहले भी वाड्रा ही थे। भंडारी को बीच में बस फायदे के लिए इस्तेमाल किया गया था। ED ने यह भी आरोप है कि वाड्रा के स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी के कर्मचारी अरोड़ा की भी इस सौदे में महत्वपूर्ण भूमिका थी। ED का कहना है कि अरोड़ा ने इस सौदे के लिए पैसों की व्यवस्था की थी।

कोई टिप्पणी नहीं: