Valentines Day: आपकी लेडी लव को गिफ्ट्स नहीं, बल्कि आपका ये अंदाज आएगा पसंद

सभी कपल्स अपने पार्टनर को हमेशा खुश देखना चाहते हैं। उनके चेहरे पर खुशी देखने के लिए ही तो वे वैलेंटाइन डे के लिए खास गिफ्ट खरीद रहे हैं। ताकि वे गिफ्ट देखकर खुश हो जाए, लेकिन अगर आप हमेशा अपने पार्टनर को खुश देखना चाहते हैं तो उसके लिए गिफ्ट की जरूरत नहीं है। कुछ छोटे-छोटे काम कर के आप उन्हें हमेशा खुश रख सकते हैं। जरूरी नहीं कि सिर्फ शब्दों से ही प्यार जाहिर होता है। आपका आपके पार्टनर के प्रति सहज व्यवहार, आपके द्वारा की गई परवाह भी आपके प्यार को जाहिर करती है। आपकी हर एक छोटी-बड़ी आदत आपके पार्टनर को प्रभावित करती हैं। खासकर पुरूष इस मामले में लापरवाह होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि पुरूष इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें। इस वैलेंटाइन इन आदतों पर गौर करें और अपने पार्टनर को हमेशा खुश रखें।
2वक्त
इस वैलेंटाइन अगर आप अपने पार्टनर को कुछ देना चाहते है तो उन्हें वक्त दीजिए और यह वक्त सिर्फ आज नहीं हमेशा के लिए दीजिए। ताकि उन्हें आपसे बात करने के लिए तरसना न पड़े। उन्हें अटेंशन दीजिए, उनके साथ रोज कुछ वक्त गुजारें। प्रोफेशनल लाइफ का टाइम फिक्स करें और हर वीकेंड पर डेट प्लान करें।
तारीफ
आप अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करना सीखें। अपने पार्टनर की हमेशा तारीफ करें। उनके बालों की, उनके कपड़ों और साथ साथ उनके काम की भी। भले ही वे आपके शब्दों को नजरअंदाज करें, लेकिन उन्हें आपके मुंह से अपनी तारीफ सुनकर अच्छा लगता है। कभी ये न सोचें कि आपका पार्टनर जानता है कि आप उनसे बेहद प्यार करते हैं। प्यार का असली मतलब तभी सार्थक होता है, जब प्यार का इजहार होता है।
सॉरी बोलना सीखिए
कई बार हम सॉरी बोलना जरूरी नहीं समझते, लेकिन प्यार में सॉरी बोलना भी उतना ही जरूरी है, जितना की प्यार का इजहार करना। गुस्से में कई बार हम कुछ गलत कह जाते है और बिना सॉरी बोले ही मूव ऑन कर जाते हैं। सॉरी न कहना ही रिश्तों में खटास पैदा करता है। इससे यह पता चलता है कि आप अपने पार्टनर की भावनाओं की कितनी कद्र करते हैं। इसलिए इस वैलेंटाइन खुद से वादा कीजिए और पार्टनर को सॉरी कहने की आदत डालिए।
सरप्राइज गिफ्ट खरीदिए
किसी खास दिन पर पार्टनर को गिफ्ट देना आम बात है, लेकिन अगर आप अपने पार्टनर को हर समय स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो गिफ्ट देने के लिए किसी स्पेशल दिन का वैट मत कीजिए। जब मन हो उन्हें गिफ्ट खरीद कर दे दीजिए। क्योंकि गिफ्ट्स आपकी फीलिंग को बताने का एक जरिया है।
सलाह मांगें
कई बार हम यह सोचकर अपने पार्टनर से सलाह नहीं मांगते कि वह आपके काम को नहीं समझेगा, लेकिन जिंदगी के अहम मुद्दों अपने पार्टनर से सलाह जरूर लें। उनसे बातचीत करें और हर मुद्दे पर उनकी राय मांगें। इससे उन्हें अच्छा महसूस होगा व आपका प्यार गहरा होगा।
सार्वजनिक तौर पर प्यार जताना सीखें
अपने प्यार को सिर्फ अकेले में या चार दीवारी के भीतर ही बयां न करें। सोशल मीडिया पर, दोस्तों के सामने और घर वालों के सामने भी अपने पार्टनर के प्रति प्यार बयां करें। हमेशा अपने पार्टनर का सपोर्ट करें। अगर उन्हें कोई कुछ कमेंट करता है तो उसका बचाव करें।
चैट मेट बनिए
फोन पर काम की बात करने के अलावा, अपने प्यार से बेवजह की बात करना भी जरूरी है। कभी यूं ही अपने पार्टनर के साथ मैसेज चैट करें और अपने प्यार का इजहार करें। सिर्फ प्यार का इजहार ही न करें बल्कि प्यार करने का कारण भी बताए।
लड़ाई लंबे समय के लिए ना खीचें
नोक झोंक तो हर रिश्ते में होती है। छोटी छोटी नोक झोंक आपके रिलेशन को और ज्यादा स्ट्रांग बनाती है, लेकिन ध्यान रहे इन छोटी छोटी नोक झोक को ज्यादा न खीचें। उन्हें जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश करें।
बात करते वक्त उसकी तरफ देखें
जब आप पार्टनर से बात कर रहे हो तो सिर्फ उसी से बात करें। इधर उधर देखकर उन्हें इग्नोर न करें।
घर के कामों में हाथ बंटाएं
अगर आप अपने पार्टनर के साथ एक रोमांटिक बॉड शेयर करना चाहते हैं तो घर के कामों में उनका हाथ बटाएं। उन्हें यह महसूस न होने दे कि वे सिर्फ घर के कामों के लिए ही हैं। उनके कामों की तारीफ करें कि वे कितनी खूबसूरती से काम करती हैं और कितनी टैलेंटेड हैं।
पैरेंटिंग में साथ दें
एक जिम्मेदार पिता बनें और पैरेंटिग में हाथ बटाएं। बच्चे की उतनी ही केयर करें जितनी आपकी वाइफ करती है।
दोस्तों के सामने तारीफ करिए
कभी भी अपने दोस्तों के सामने अपने पार्टनर को नीचा दिखाने की कोशिश न करें। दोस्तों के सामने हमेशा उनकी तारीफ करें। इससे उन्हें स्पेशल फील होगा और आपका रिश्ता मजबूत होगा।
Source: Bhaskarhindi.com
कोई टिप्पणी नहीं: