Breaking

Oscar Award 2019 - ओलिविया कोलमैन ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस ऑस्कर

Live :Oscar Award 2019-ओलिविया कोलमैन ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस ऑस्कर

अमेरिका के कैलिफॉर्निया के डॉल्बी थिएटर में सबसे प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड्स का ऐलान हो रहा है। इस बार के एकेडमी अवार्ड में कोई शो को होस्ट नहीं करेगा। ऐसा ऑस्कर के इतिहास में 30 साल बाद हो रहा है। ऑस्कर में 10 कैटेगरी के नामित फिल्म रोमा ने बेस्ट फॉरन फिल्म का अवार्ड जीता। फिल्म को बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का भी अवार्ड मिला है।

आइए आपको बताते हैं किसे मिला है कौन-कौन से अवार्ड-
- बेस्ट फिल्म - ग्रीन बुक
- फिल्म रोमा के लिए Alfonso Cuaron को मिला बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड
-फिल्म The Favourite के लिए ओलिविया कोलमैन ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड
- फिल्म Bohemian Rhapsoday के लिए रामी मालेक को मिला बेस्ट एक्टर ऑस्कर अवार्ड
- लेडी गागा को गाने Shallow को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में मिला ऑस्कर
- बेस्ट विज़ुअल इफेक्ट्स - फर्स्ट मैन 
- बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म - Skin 
- बेस्ट फॉरन फिल्म - रोमा
- बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्ट्रेस - रेजिना किंग, फिल्म - इफ बील स्ट्रीट कुड टॉक 
- बेस्ट सपॉर्टिंग ऐक्टर - माहेरशाला अली, फिल्म - ग्रीन बुक
 
- बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म - स्पाइडर मैन: इनटू द स्पाइडर वर्स 
- बेस्ट फिल्म एडिटिंग अवार्ड - Bohemian Rhapsoday के लिए जॉन ऑटमन ने जीता।
- बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म - Bao
- बेस्ट डॉक्यूमेंटी अवॉर्ड : पीरियड - द एंड ऑफ सेटेंस।
यह फिल्म यूपी के हापुड़ में रहने वाली लड़कियों के जीवन पर बनी है। डॉक्यूमेंटी में गांवों में पीरियड्स को लेकर लोगों की धरणाओं को दिखाया गया है। 
- बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन - ब्लैक पैंथर
- मेकअप और हेयरस्टाइलिंग के लिए फिल्म वाइस को मिला ऑस्कर
- बेस्ट साउंड मिक्सिंग - Bohemian Rhapsoday 



Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.