मुठभेड़ LIVE: पुलवामा में 4 जवान शहीद, जैश के दो आतंकी ढेर, तीसरे से मुठभेड़ जारी
NEWS HIGHLIGHTS
- जम्मू-कश्मीर के सुरक्षाबलों ने ढेर किया पुलवामा का मास्टरमाइंड आतंकी गाजी राशिद (कामरान)
- आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।
सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले का पहला बदला ले लिया है। रविवार देर रात से जारी मुठभेड़ में सोमवार सुबह सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। इस दौरान 55 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर समेत सेना के चार जवान भी शहीद हो गए। सेना ने पुलवामा से 14 किलोमीटर दूर पिन्गलान इलाके की एक इमारत में छिपे दो आतंकियों को घेरने के बाद इमारत को ब्लास्ट से उड़ा दिया। जिसमें पुलवामा का मास्टर माइंड माना जा रहा जैश-ए-मोहम्मद का सबसे बड़ा आतंकी अब्दुल राशिद गाजी उर्फ (कामरान) और उसका एक अन्य साथी मारा गया। दोनों आतंकियों की पहचान की जा रही है। फिलहाल तीसरे आतंकी से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी है।
जानकारी के मुताबिक इमारत के मलबे से दोनों आतंकियों का शव बरामद करने के दौरान सेना पर फिर फायरिंग की गई है। जिसका जवाब सेना दे रही है। फिलहाल इलाके में कुछ आतंकियों के छुप होने की खबर है। इस पूरी घटना के दौरान एक आम नागरिक की मौत हो गई है। जिसके बाद से कुछ इलाकों में सेना पर पत्थरबाजों ने हमला किया है।
जानकारी के मुताबिक इमारत के मलबे से दोनों आतंकियों का शव बरामद करने के दौरान सेना पर फिर फायरिंग की गई है। जिसका जवाब सेना दे रही है। फिलहाल इलाके में कुछ आतंकियों के छुप होने की खबर है। इस पूरी घटना के दौरान एक आम नागरिक की मौत हो गई है। जिसके बाद से कुछ इलाकों में सेना पर पत्थरबाजों ने हमला किया है।
LIVE UPDATES
- जम्मू-कश्मीर में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक साउथ जम्मू में कर्फ्यू में राहत
- पुलवामा में एनकाउंटर स्थल पर पहुंचे पत्थरबाज, सुरक्षाबलों ने दी चेतावनी
- पुलवामा में जैश के दो आतंकी ढेर, की जा रही है शिनाख्त
- तीसरे आतंकी की तलाश में सेना कर रही है सर्च ऑपरेशन
- आतंकियों के शव बरामद करने के दौरान सेना पर आतंकियों ने फिर की फायरिंग
- सेना की जवाबी फायरिंग में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी ढेर
- इमारत को सुरक्षाबलों ने धमाके से उड़ाया, दो आतंकी ढेर
- पुलवामा में जवानों ने जैश के टॉप कमांडर कामरान को घेरा
- पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, 1 मेजर समेत 4 जवान शहीद
- पुलवामा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने की आतंकियों की घेराबंदी
- पुलवामा के लेथिपोरा इलाके से 14 किलोमीटर दूर पिन्ग्लेना इलाके में मुठभेड़ जारी
- रात 12 बजे से सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी
- पुलवामा के लेथिपोरा इलाके (पुलवामा बस अटैक स्पॉट) में हुआ था बड़ी गई सुरक्षा
- जम्मू-कश्मीर में सेना पर पत्थरबाजी शुरू
- जैश-ए-मोहम्मद का कमाडंर ढेर
बता दें कि 14 फरवरी की दोपहर पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने एक आत्मघाती हमले में CRPF के काफिले पर हमला किया था, इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद से ही देश में गुस्से में है। सरकार ने सेना को खुली छूट दे दी है। जिसके बाद सेना ने आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू जारी है। हालांकि सोमवार को जो आतंकी घेरे गए उनकी कोई अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।
जैश-ए-मोहम्मद का सबसे बड़ा आतंकी कामरान का खात्मा
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान की तस्वीरें



कोई टिप्पणी नहीं: