भोपाल से लोकसभा का शंखनाद, किसान रैली को संबोधित करेंगे राहुल

NEWS HIGHLIGHTS
- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भोपाल में रैली आज
- किसान आभार सम्मेलन में होंगे शामिल
- मध्य प्रदेश में भोपाल से करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज (शुक्रवार) को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद राहुल गांंधी का ये पहला मध्य प्रदेश दौरा है। राहुल यहां किसानों के आभार सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके साथ ही एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश के बूथ कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक कर सकते हैं।
राहुल गांधी के दौरे का लेकर सभी तैयारियों पूरी कर ली गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा जबूंरी मैदान पर एक बड़ा मंच बनाया गया है। जहां राहुल गांधी दो लाख किसानों को संबोधित करने के लिए जाएंगे। बता दें कि राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने से पहले इसी जबूंरी मैदान से किसानों की कर्जमाफी का ऐलान किया था। चुनाव जीतने के बाद मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने राहुल गांधी के इस वादे को सबसे पहले पूरा करते हुए मध्य प्रदेश के किसानों की कर्जमाफी की फाइल पर हस्ताक्षर किए थे।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दोपहर करीब 12.30 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां एक घंटे दिग्गज नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से जंबूरी मैदान पहुंचेंगे। पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उनके साथ आएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दोपहर 2:15 बजे भेल के जंबूरी मैदान में किसान सम्मेलन को संबोधित कर प्रदेश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। किसान सम्मेलन में राहुल कांग्रेस के 170 पदाधिकारियों और 15 किसानों से मिलेंगे।
ऐसी रहेगी यातायात व्यवस्था
जंबूरी मैदान में अब तक हुए कार्यक्रम को देखते हुए यह रास्ता आम लोगों के लिए पहली बार पूरी तरह बंद किया गया है। इसी तरह अवधपुरी और रायसेन रोड से महात्मा गांधी चौराहा तक आने वाला रास्ता भी आम वाहन चालकों के लिए प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यकता अनुसार शहर के प्रमुख मार्गों पर गांधी नगर तिराहा, लालघाटी, वीआईपी रोड, रेतघाट, पॉलिटेक्निक, गांधीपार्क, कंट्रोल रूम तिराहा, बोर्ड ऑफिस, चेतक ब्रिज, गोविंदपुरा टर्निंग, कैरियर कॉलेज, भेल क्षेत्र तथा शहर के अन्य प्रमुख स्थानों से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा।
Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं: