पाकिस्तान ने 15 जगह तोड़ा सीजफायर, कर रहा टैंक का इस्तेमाल, पाक की 5 चौकियां तबाह
NEWS HIGHLIGHTS
- पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन
- पाकिस्तान ने भारत से डरकर किया टैंक का इस्तेमाल
- मंगलवार तड़के भारतीय वायुसेना ने किया था एयरस्ट्राइक
पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना के एयर स्ट्राइक से बौखलाया पाकिस्तान मंगलवार देर रात से फायरिंग कर रहा है। भारतीय सेना भी LOC पर इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाक सेना ने 15 अलग-अलग जगहों पर सीजफायर तोड़ा है। पाक सेना ने टैंक का इस्तेमाल भी किया है। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाक की 5 चौकियां को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। फिलहाल दोनों देश की सेना के बीच फायरिंग जारी है। LOC पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। वहीं भारत ने पाकिस्तान से सलामाबाद से व्यापार बंद कर दिया है।
पुलवामा आतंकी हमले का भारतीय वायुसेना ने मंगलवार तड़के 3.30 बजे एयर स्ट्राइक कर बदला लिया है। भारतीय वायुसेना के 12 मिराज 2000 ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के 13 ठिकानों पर को तबाह कर दिया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का कहना है कि LOC से 70 किमी भीतर जाकर एयरफोर्स ने आतंकी कैंपों को तबाह किया। भारत की एयर स्ट्राइक में आतंकियों के मारे जाने से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी का कहना है कि भारत अब पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली कार्रवाई के लिए तैयार रहे।

पाक सेना ने मनजोज पुंछ, नौशेरा राजौरी, अखनूर और सियालकोट सेक्टर में गोलीबारी और मोर्टार दागे है। पाकिस्तान ने सियालकोट सेक्टर में टैंक का इस्तेमाल भी किया। जिस कारण 10 भारतीय जवान घायल हो गए है। पुंछ सेक्टर में दो रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त हो गए है। गोलीबारी के कारण राजौरी में सरहद से सटे 5 किलोमीटर दायरे के सभी स्कूल बंद कर दिए। परीक्षां रद्द कर दी गई है। पंजाब की सीमा पर भी तनाव बरकरार है। सरकार ने सीमा पर तैनात तहसीलदारों की छुट्टियां रद्द कर दी है। बुधवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सीमा सरहद का दौरा करेंगे। प्रहरियों को किसी भी घटना के लिए तैयार रहने को कहा गया है। पाकिस्तान ने बुधवार को संसद का संयुक्त सत्र बुलाया है। पाक संसद में हमला पर चर्चा करेगा। मंगलवार को पीएम इमरान खान ने बड़ी सुरक्षा बैठक की थी।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भारतीय वायुसेना से पुलवामा में हुए आतंकी हमला का बदला लिया। वायुसेना ने 12 लड़ाकू मिराज-2000 से 1000 किलो बम बालाकोट कैंप पर गिराए। इस एयर स्ट्राइक में करीब 300 आतंकी कमांडर और ट्रेनर के मारे जाने की खबर है। इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर का साला यूसूफ अजहर, बड़ा भाई इब्राहिम अजहर और छोटा भाई तल्हा सैफ भी मारा गया। बता दें कि बालाकोट जैश-ए-मोहम्मद का सबसे बड़ा आतंकी ट्रेनिंग कैंप है।
Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं: