सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करने से बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से सूर्य का बड़ा महत्व है। वेदों में सूर्य को जगत की आत्मा कहा गया है। सूर्य सृष्टि को चलाने वाले एक प्रत्यक्ष देवता हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा, पिता, पूर्वज, सम्मान और उच्च सरकारी सेवा का कारक माना जाता है। कुंडली में सूर्य की शुभ स्थिति मनुष्य को मान-सम्मान और सरकारी सेवा में उच्च पद की प्राप्ति कराती है। वहीं सूर्य के कमजोर होने से नेत्र संबंधी पीड़ा, पिता को कष्ट और कुंडली में पितृ दोष का निर्माण होता है।वैदिक ज्योतिष में सूर्य को नवग्रहों के राजा की उपाधि दी गई है। ये आत्मा, पिता और सरकारी सेवा का कारक माना जाता है और सूर्य जब मकर राशि में आता है तब उत्तरायण कहलाता है। इस साल 14 जनवरी को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। हिंदू धर्म में सूर्यउदयकालीन तीज-त्यौहार मनाए जाते है, इसलिए सक्रांति का त्यौहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। सूर्य का मकर राशि में प्रवेस हो रहा जिसका असर राशियों पर दिखाई देगा। आइए जानते है कि सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करने से क्या प्रभाव पड़ेगा सभी बारह राशियों पर सूर्य?
मेष
मेष
इस राशि वालों के लिए सूर्य पंचम है। नौकरी करने वाले लाभान्वित होंगे। पिता से सहयोग। नवीन कार्य में सफलता। व्यापार में उन्नति होगी। मेष राशि के जातकों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप स्वमं को अधिक ऊर्जावान अनुभव करेंगे। स्वाभाविक रूप से आप दूसरों पर हावी रहेंगे। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। कार्य स्थल पर संयम से काम लें अन्यथा आपको हानि हो सकती है।
वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए सुख में वृद्धि होगी। माता से लाभ। भाग्य से भूमि भवन का सुख। विवाह के योग बनेंगे। आप जो निर्णय करेंगे, वहां तक पहुंचने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ पाएंगे। निर्णय स्वतंत्र होकर लेने का प्रयास करें। सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को अचानक लाभ मिल सकता है। पिता का ध्यान रखने की आवश्यकता है। लंबी दूरी की यात्रा की संभावना भी बन रही है।
मिथुन
मिथुन राशि वालों को परिश्रम अधिक करने पर कुछ सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। साझेदारी में सावधानी रखें। आय में कमी होगी। शत्रु से बचें। ऊर्जा और मनोबल में कमी आएगी। कोई भी कार्य करने से पहले अच्छे से विचार करें तभी करें। विवाद होने की भी संभावना बन रही है। पिता के स्वास्थ्य में चिंता बनी रहेगी। इस समय आप अपने कर्जों से मुक्ति पा सकते हैं।
कर्क
कर्क राशि वालों के लिए दाम्पत्य जीवन में सफलता। दैनिक व्यवसाय में प्रगति। राजनीति में सफलता, नौकरीपेशा सहयोग पाएंगे। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी हालांकि कार्य स्थल पर पदोन्नति मिलने की संभावना भी है। आचरण और व्यवहार में कड़वाहट और चिड़चिड़ापन बढ़ेगा। जीवन साथी के व्यवहार में अहंकार और अशिष्टता देखने को मिलेगी दांपत्य जीवन में कलह भी हो सकती है।
सिंह
सिंह राशि वालों के लिए स्वास्थ्य की गड़बड़ी होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। भाग्य में उन्नति, शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक प्रगति के योग हैं। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है इसलिए इस समय में बुखार और सिरदर्द को हल्के में नहीं लें। आपके निर्णय लेने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है। आलस्य का भाव रहेगा और क्रोध करेंगे। कार्यस्थल में सफलता प्राप्ति के लिए परिश्रम और सार्थक प्रयास करने होंगे। आप विरोधियों पर हावी रहेंगे।
कन्या
कन्या राशि वालों के लिए संतान सुख, प्रेम में सफलता, मनोरंजन के मामलों में वृद्धि, वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। जो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के इच्छुक हैं वो जा सकते हैं। इस समय मनोकामना पूरी होगी। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में कुछ दिक्कतें और उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कार्य स्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे। लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में संघर्ष करना पड़ सकता।
तुला
तुला राशि वालों के लिए पारिवार में सहयोग प्राप्त होगा, मकान-भूमि से लाभ, माता का सहयोग, स्थानीय राजनीति में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में अशांति रहेगी। क्रोधी स्वभाव के कारण कामकाजी और व्यक्तिगत जीवन में कुछ मतभेद हो सकते हैं। घर के सौंदर्यीकरण पर धन खर्च कर सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी के साथ हुई गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें और कुछ भी करने से पहले अच्छे से विचार करें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए पराक्रम से सफलता, शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा, संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। अति आत्म विश्वासी होने से बचें वरना ये अति आत्म विश्वास आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों व छोटे भाई-बहनों के साथ अकारण विवाद हो सकता है। छोटी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। आपके अंदर उत्साह व ऊर्जा रहेगी और आप हर चुनौती का सामना धैर्य के साथ करेंगे। नई नौकरी की संभावना बन रही है।
धनु
धनु राशि वालों के लिए धन की बचत होगी। वॉकपटुता से लाभ मिलेगा। कुटुंब के व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। संतान से सहयोग। विद्यार्थी वर्ग सुखी होंगे। आपको आर्थिक लाभ होंगे। आपके बुरे व्यवहार से लोगों को कष्ट हो सकता है जिससे आपके रिश्ते प्रभावित होंगे। सरकारी या अन्य किसी प्राधिकरण से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। जो लोग घर से दूर रह रहे हैं वे परिजनों से मिल सकते हैं। नेत्र से जुड़ी पीड़ा हो सकती है इसलिए ऐसे किसी भी लक्षण की अनदेखी ना करें।
मकर
मकर राशि वालों के लिए उत्साह में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन में विवाद की संभावना रहेगी। आपके अंदर चिड़चिड़ापन बढ़ेगा। लोगों के साथ आपका व्यवहार अहंकारी प्रवृत्ति का होगा। जीवन साथी के साथ भी मनमुटाव हो सकता है। लंबे समय से कोई गोपनीय रही बात या कोई चीज सबके सामने आ सकती है जो आपके जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आएगी। किन्तु कार्य स्थल पर आप अधिकारी की भांति कार्य करेंगे।
कुंभ
कुंभ राशि वालों को यात्रा के योग बनेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय में बाहरी सहयोग से लाभ रहेगा। वे लोग जो विदेश यात्रा के इच्छुक हैं उनकी यह मनोकामना पूरी होने की संभावना है। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। व्यवसायिक साझेदारी में आपको कुछ हानि का सामना करना पड़ सकता है।
मीन
मीन राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। बड़े भाइयों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान पक्ष की चिंता बढ़ेगी। आप अन्य लोगों की बातों को छोड़कर स्वयं पर ध्यान देंगे। कार्य स्थल पर किए गए पूर्व के प्रयासों का फल मिलने से मान-सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। सूर्य का यह गोचर आपके लिए अति लाभकारी रहने वाला है।
Source: Bhaskarhindi.com
कोई टिप्पणी नहीं: