Breaking

तीन तलाक से लेकर राफेल तक, राष्ट्रपति ने की मोदी सरकार की तारीफ

तीन तलाक से लेकर राफेल तक, राष्ट्रपति ने की मोदी सरकार की तारीफ

NEWS HIGHLIGHTS

  • गुरुवार से बजट सत्र की शुरुआत
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से शुरू होगा सत्र
  • पीयूष गोयल पेश करेंगे बजट

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेगी। गुरुवार से बजट सत्र की शुरुआत हो रही है। 2019 के आम चुनाव से पहले यह अंतिम संसदीय सत्र है। इसकी शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अभिभाषण से की। राष्ट्रपति कोविंद ने सुबह 11 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों के संयुक्त सदन को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि अब सरकारी योजनाएं गरीबों तक पहुंचने लगी हैं। हमारा देश तेजी से आगे बढ़ रहा। मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों के लिए तीन तलाक कानून बनाया जा रहा है। भारत में जीएसटी जैसे आर्थिक सुधार हुए हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय सेना के पास कुछ महीनों बाद ही अत्याधुनिक राफेल फाइटर प्लेन आ जाएगा। इससे पहले बजट सत्र को सही ढंग से चलाने के लिए संसदीय कार्यमंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। इससे पहले बुधवार को लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सभी दलों की बैठक बुलाई थी।
शुक्रवार को पेश होने वाला बजट मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का आखिरी बजट है। कहा जा रहा है कि चुनावों के मद्देनज़र सरकार बजट में किसानों और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए घोषणाएं करेगी। अंतरिम बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण पेश होने की उम्मीद नहीं है। सूत्रों के अनुसार आयकर छूट सीमा बढ़ाने, मिनिमम इनकम स्कीम और किसानों के लिए सहायका पैकेज सहित कई आकर्षक घोषणाएं की जा सकती है। हालांकि, आगामी बजट सत्र के दौरान नई सरकार के सत्त संभालने तक चार महीने के खर्च के लिए लेखानुदान को ही मंजूरी दी जाएगी।
लोकसभा चुनाव के बाद चुनकर आने वाली नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। उससे पहले आर्थिक सर्वेक्षण संसद में पेश किया जाएगा। वित्तमंत्रालय का कार्य देख रहे अंतरिम वित्तमंत्री पीयूष गोयल यह बजट पेश करेंगे। उल्लेखनीय है कि अरुण जेटली के इलाज के लिए अमेरिका जाने के बाद रेलमंत्री पीयूष गोयल को वित्तमंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
LIVE UPDATES
11.55 AM : अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि जन धन योजना में 34 करोड़ गरीबों के खाते खोले गए।


President Ram Nath Kovind: GST is a long-term policy and is a boon for the business sector. The taxpayers in the country trust this government.

11.05 AM : संसद के दोनों सदनों को संबोधित कर रहे हैं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।


President Ram Nath Kovind: We know that expenses on health makes a poor even poorer. My govt understood this & started Ayushman Bharat Yojana. In last 4 months more than 10 Lakh poor people availed health benefits in hospitals under this scheme.

10.50 AM : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद जाने के लिए अपने घर से निकल चुके हैं।

Embedded video

President Ram Nath Kovind on his way to the Parliament where he will address both Houses before the Budget session

9.30 AM : कांग्रेस ने सांसदों को जारी किया व्हिप।


Congress party issue three line whip to its MPs in the Rajya Sabha, asks them to remain present in the House today and tomorrow and 'support the party stand'.





Source: Bhaskarhindi.om

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.