Breaking

सवर्ण आरक्षण बिल: राज्यसभा में बहुमत नहीं, आज सरकार की परीक्षा



NEWS HIGHLIGHTS

  • राज्यसभा में सरकार के पास नहीं बहुमत
  • 5 घंटे तक चर्चा के बाद लोकसभा में पास
  • 3 सांसदों ने लोकसभा में किया विरोध में वोट

सवर्ण आरक्षण बिल बुधवार राज्यसभा में पेश किया जा सकता है। बहुमत ना होने के कारण आज सरकार की अग्निपरीक्षा है। इससे पहले मंगलवार को ये विधेयक लोकसभा में पास हो चुका है। लोकसभा में विधेयक के पक्ष में 323 वोट पड़े थे, जबकि 3 सांसदों ने इसके खिलाफ वोट दिया था।

विधेयक का लाभ सामान्य वर्ग के उन लोगों को मिलेगा, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। मंगलवार शाम 5 बजे सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत ने इस 124वें संविधान संशोधन विधेयक को पेश किया, जिस पर करीब 5 घंटे तक निचले सदन में चर्चा हुई। सत्तापक्ष सहित लगभग सभी विपक्षी दलों ने इस विधेयक का समर्थन किया, हालांकि, विपक्षी दलों ने विधेयक को मोदी सरकार की चुनावी रणनीति करार दिया।
विपक्षी दलों ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले और शीत सत्र के एकदम अंतिम दिन इस विधेयक को पेश करने पर सवाल उठाए थे। बता दें कि मोदी सरकार इस अहम बिल को लोकसभा चुनाव से पहले संसद के दोनों सदनों से पास कराना चाहती है, इसीलिए राज्यसभा का शीतकालीन सत्र एक दिन बढ़ा दिया गया है। इस आरक्षण बिल के अनुसार, 8 लाख से कम सालाना आय वाले, 5 हेक्टेयर से कम कृषि भूमि वाले,1000 स्क्वायर फीट से कम के घर वाले, निगम में आवासीय प्लॉट 109 यार्ड से कम वाले और निगम से बाहर के प्लॉट के 209 यार्ड से कम वाले सामान्य वर्ग के लोगों को आरक्षण दिया जाएगा।


Source: Bhaskarhindi.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.