प्रियंका की राजनीति में एंट्री, पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया

NEWS HIGHLIGHTS
- लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला
- प्रियंका की लोकप्रियता को देखते हुए उठाया कदम
- फरवरी के पहले सप्ताह में कार्यभार संभालेंगी प्रियंका
कांग्रेस
पार्टी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को लोकसभा चुनाव 2019 से पहले बड़ा पद
दिया है, उन्हें उत्तर प्रदेश- पूर्व का महासचिव बनाया है। इसके प्रियंका
ने आधिकारिक तौर पर राजनीति में कदम रख लिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय
अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के हाथ में ईस्ट यूपी की कमान दी
है। आशंका जताई जा रही है कि प्रियंका गांधी की लोकप्रियता को देखते हुए
उन्हें पद सौंपने का फैसला लिया गया है।
कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने प्रेस रिलीज जारी कर ये जानकारी दी है। प्रेस रिलीज में लिखा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया है। फरवरी के पहले सप्ताह में प्रियंका कार्यभार संभालेंगी। प्रेस रिलीज के मुताबिक केसी वेणुगोपाल को कांग्रेस महासचिव बनाया गया है। इसके साथ वो कर्नाटक के प्रभारी भी बने रहेंगे। कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों में पश्चिमी यूपी की कमान दी गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद से उत्तर प्रदेश का प्रभार वापस ले लिया गया है। आजाद को हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है।

पति राबर्ट वाड्रा ने दी बधाई

कोई टिप्पणी नहीं: