Breaking

झारखंड के बाद उड़ीसा पहुंचे PM मोदी, 4 लेन राष्ट्रीय राजमार्ग की रखी आधारशिला

झारखंड के बाद उड़ीसा पहुंचे PM मोदी, 4 लेन राष्ट्रीय राजमार्ग की रखी आधारशिला

NEWS HIGHLIGHTS

  • झारखंड में 25,202 करोड़ की योजनाओं का किया शुभारंभ
  • झारखंड के बाद ओडिशा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • ओडिशा में 7332 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शनिवार को) झारखंड और ओडिशा के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के बरीपाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने 4 लेन राष्ट्रीय राजमार्ग की आधार शिला रखी। इससे पहले मोदी ने झारखंड के पलामू में 2391 करोड़ की उत्तर कोयल मंडल डैम परियोजना का शिलान्यास किया। उन्होंने 1169 करोड़ की कन्हर सोन पाइप लाइन योजना का भी शुभारंभ किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस किसानों को कर्जमाफी के नाम पर गुमराह कर रही है।

इससे पहले पीएम मोदी झारखंड के मेदिनीनगर के चियांकी हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। उनके आगमन से पहले चियांकी हवाई अड्डे पर तैयारियां की गई थीं। झारखंड के मेदिनीनगर पहुंचने के लिए मोदी बिहार के गया से हेलीकॉप्टर पर सवार हुए थे। यहां से वो चियांकी हवाई अड्डा पहुंचे। योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी एक सभा को भी संबोधित करेंगे। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास पीएम की अगवानी के लिए मेदिनीनगर पहुंच चुके हैं।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी मोदी ओडिशा के मयूरभंज जिले के बारीपदा में 7332 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मोदी यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मोदी 16 जनवरी को भी पश्चिम ओडिशा के बलांगीर पहुंचेंगे।
LIVE UPDATES
03.49 PM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के बरीपाड़ा पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने 4 लेन राष्ट्रीय राजमार्ग की आधार शिला रखी।
12.16 PM : कांग्रेस ने सिर्फ नाम पर ध्यान दिया, काम पर उनका फोकस ही नहीं रहा।
12.13 PM : हमारी सरकार का ध्यान किसानों को मजबूत करने पर है।
12.10 PM : कांग्रेस ने किसानों को कर्जदार बनने पर मजबूर कर दिया।


View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter

Jharkhand: Prime Minister Narendra Modi lays foundation stone of various development projects in Palamu.





Source: https://www.bhaskarhindi.com/news/prime-minister-modi-in-jharkhand-and-odisha-live-updates-56767

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.